CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण पर घमासान, 33% आरक्षण को लेकर संकल्प पेश

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण पर घमासान, 33% आरक्षण को लेकर संकल्प पेश

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण पर घमासान, 33% आरक्षण को लेकर संकल्प पेश

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एकदिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण को लेकर शासकीय संकल्प पेश किया गया। इस प्रस्ताव में परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग रखी गई है।

500 से ज्यादा महिला जनप्रतिनिधियों की भागीदारी

इस विशेष सत्र में प्रदेश भर से 500 से अधिक महिला जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिससे सत्र का महत्व और बढ़ गया, सत्र की शुरुआत से ही सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्ष ने आरोप लगाया कि पहले निंदा प्रस्ताव की बात कही गई थी, लेकिन अब उसे बदलकर शासकीय संकल्प लाया गया है।

विपक्ष ने उठाया जनगणना का मुद्दा

विपक्ष का कहना है कि महिला आरक्षण को लागू करने से पहले जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए, ताकि सही प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके, कांग्रेस विधायक अनिल भेड़िया ने आरक्षण बिल को “चुनावी झुनझुना” बताते हुए कहा कि 2023 में बिल पास होने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया, जबकि महिलाएं अपने अधिकारों को अच्छी तरह समझती हैं।

डिप्टी सीएम साव का पलटवार

सत्ता पक्ष से उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए, वे आज महिला अधिकारों की बात कर रहे हैं, सदन में महिलाओं की संख्या को लेकर भी चर्चा हुई। विपक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस ने महिलाओं को अधिक अवसर दिए हैं, जबकि भाजपा और कांग्रेस के महिला विधायकों के आंकड़ों को लेकर भी तर्क-वितर्क हुआ।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, टॉप-10 में बेटियों का दबदबा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई, प्याज-शक्कर के दाम ने बिगाड़ा बजट, अब किलो की जगह पाव में खरीदारी CG News: बस्तर में बदले सियासी समीकरण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में कांग्रेस, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट CG News: छत्तीसगढ़ में कोयले की कमी से बिजली संकट का खतरा, HTPS की एक यूनिट बंद, बाकी पर भी मंडराया संकट CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बढ़ेगी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी CG News: छत्तीसगढ़ में 6 लाख LPG कनेक्शन पर कार्रवाई की तैयारी, 31 अगस्त तक पूरी करनी होगी e-KYC CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home