CG News: ईंधन की कीमतों में फिर उछाल, छत्तीसगढ़ समेत देशभर में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

CG News: ईंधन की कीमतों में फिर उछाल, छत्तीसगढ़ समेत देशभर में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

CG News: ईंधन की कीमतों में फिर उछाल, छत्तीसगढ़ समेत देशभर में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

CG News: आम जनता को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तेल कंपनियों ने 19 मई को नए रेट जारी किए, जो आज से लागू हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ में नई कीमतें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है, अब रायपुर में पेट्रोल की कीमत ₹103.58 से बढ़कर ₹104.48 प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल ₹96.57 से बढ़कर ₹97.52 प्रति लीटर बिक रहा है।

देशभर में असर

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के अनुसार दिल्ली में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई है, इससे पहले कुछ दिनों में दोनों ईंधनों में 3 रुपये या उससे अधिक की बढ़ोतरी भी देखी गई थी।

लगातार बढ़ रहे दाम

15 मई को भी देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। अब मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच एक बार फिर कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है, दिल्ली में अब पेट्रोल ₹97.77 प्रति लीटर और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर हो गया है। पहले यहां पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर था।

यह भी पढ़ें : CG News: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक, राज्यों के बीच समन्वय और सुरक्षा पर बड़ा मंथन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *