CG News: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक, राज्यों के बीच समन्वय और सुरक्षा पर बड़ा मंथन

CG News: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक, राज्यों के बीच समन्वय और सुरक्षा पर बड़ा मंथन

CG News: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक, राज्यों के बीच समन्वय और सुरक्षा पर बड़ा मंथन

CG News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। इसके अलावा राज्यों के मुख्य सचिव और अन्य उच्च प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक का हिस्सा बने।

बस्तर मॉडल पर विशेष फोकस

बैठक में छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र को विकास और शांति के एक मॉडल के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना है। लंबे समय से नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास को लेकर रणनीति तैयार की जा सकती है।

राज्यों के बीच समन्वय पर चर्चा

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्यों के बीच बेहतर प्रशासनिक समन्वय स्थापित करना है। इसमें कानून व्यवस्था, सीमा विवाद, जल संसाधन, बिजली, परिवहन और आंतरिक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

सुरक्षा और रणनीतिक मुद्दे

बैठक में विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर फोकस किया जा रहा है जो दशकों तक लाल आतंक से प्रभावित रहे हैं। इन इलाकों में संयुक्त रणनीति बनाकर स्थायी समाधान और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है, गौरतलब है कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की पिछली बैठक जून 2025 में वाराणसी में आयोजित की गई थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।

यह भी पढ़ें : CG News: NEET विवाद के बीच NTA में प्रशासनिक बदलाव, केंद्र सरकार ने नई नियुक्तियां कीं

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *