CG News: NEET विवाद के बीच NTA में प्रशासनिक बदलाव, केंद्र सरकार ने नई नियुक्तियां कीं

CG News: NEET विवाद के बीच NTA में प्रशासनिक बदलाव, केंद्र सरकार ने नई नियुक्तियां कीं

CG News: NEET विवाद के बीच NTA में प्रशासनिक बदलाव, केंद्र सरकार ने नई नियुक्तियां कीं

CG News: NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एजेंसी की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से कई वरिष्ठ अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं।

ACC ने दी नियुक्तियों को मंजूरी

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने दो संयुक्त सचिव और दो संयुक्त निदेशक पदों पर नियुक्तियों को मंजूरी दी है। इस बदलाव को NTA की प्रशासनिक और परीक्षा संचालन व्यवस्था को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कौन बने नए अधिकारी

सरकारी आदेश के अनुसार अनुजा बापट और रुचिता विज को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं आकाश जैन और आदित्य राजेंद्र भोजगड़िया को संयुक्त निदेशक के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पांच साल के कार्यकाल की जिम्मेदारी

अनुजा बापट (भारतीय सांख्यिकी सेवा, 1998 बैच) और रुचिता विज (भारतीय राजस्व सेवा, 2004 बैच) को पांच वर्षों के लिए NTA में नियुक्त किया गया है। खाली पड़े पदों को अस्थायी रूप से अपग्रेड कर यह व्यवस्था बनाई गई है।

परीक्षा प्रणाली में सुधार पर जोर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी हाल ही में कहा था कि NTA में सुधार आवश्यक हैं और “जीरो-एरर सिस्टम” की दिशा में काम करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने इसे एक निरंतर प्रक्रिया बताया।

NEET पेपर लीक से बढ़ा विवाद

इस साल 22 लाख से अधिक छात्रों ने NEET-UG परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद मामला गंभीर हो गया। जांच के बाद परीक्षा रद्द होने से छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है, मामले की गंभीरता को देखते हुए CBI ने जांच शुरू कर दी है और कई आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। अदालत ने कथित सरगना समेत दो आरोपियों को 10 दिन की CBI हिरासत में भेजा है।

यह भी पढ़ें : CG News: भारत में चांदी का खुला आयात खत्म, अब सरकारी मंजूरी और लाइसेंस अनिवार्य

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *