CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए चलती कार पर जोखिम भरी हरकत करने का मामला सामने आया है. रविशंकर नगर में तीन युवतियों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवती गरबा की पोशाक में कार के बोनट पर लेटी दिखाई दे रही है, जबकि अन्य दो युवतियां गाड़ी के दोनों ओर के दरवाजों पर लटककर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और संबंधित युवतियों पर भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Young women performed stunts in a car.

 चलती कार को बनाया स्टंट का मंच

वायरल क्लिप में काले रंग की कार सड़क पर आगे बढ़ती दिखाई देती है. इसी दौरान तीनों युवतियां कार के अलग-अलग हिस्सों पर खतरनाक अंदाज में स्टंट करती नजर आती हैं. बताया जा रहा है कि इस गतिविधि को कैमरे में रिकॉर्ड करने के बाद सोशल मीडिया पर साझा किया गया. वीडियो में ‘जस्ट चील चील चील’ गाना भी सुनाई देता है. नवरात्रि के चलते रविशंकर नगर की सड़कों पर सजावट की गई थी.

 कैप्शन को लेकर भी हुई चर्चा

वीडियो के साथ युवतियों ने लिखा, ‘फ्रीडम उसी को मिलती है, जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो.’ क्लिप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस तरह के प्रदर्शन पर आपत्ति जताई. लोगों का कहना है कि रील बनाने के लिए चलती गाड़ी पर इस तरह का जोखिम उठाना न केवल खुद के लिए, बल्कि सड़क पर मौजूद दूसरे लोगों के लिए भी खतरनाक है, वीडियो में कार का रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाई दे रहा है. पुलिस ने इसी नंबर के आधार पर वाहन की पहचान की और उसके मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया. स्टंट में शामिल युवतियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

 BNS के तहत दर्ज हुआ मामला

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मुताबिक, घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर नगर की है. तीन युवतियां चलती कार के बोनट और दरवाजों पर बैठकर स्टंट कर रही थीं. पुलिस के अनुसार, ऐसी लापरवाही से गंभीर दुर्घटना हो सकती थी और राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है, पुलिस ने युवाओं से कहा है कि सोशल मीडिया पर लाइक और लोकप्रियता पाने के लिए यातायात नियमों की अनदेखी न करें. त्योहारों के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है, ऐसे में चलती गाड़ी पर स्टंट करना हादसे की वजह बन सकता है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि लोगों की सुरक्षा खतरे में डालने वाली ऐसी गतिविधियों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

Related Post

One thought on “CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों में हवाई टिकट के दामों में भारी उछाल, रायपुर से कई शहरों का किराया तीन गुना तक पहुंचा CG News: रामविचार नेताम के दौरे पर भाजपा में असंतोष, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पर 1 करोड़ देने की घोषणा CG News: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान दो हादसे, CCTV फुटेज वायरल CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB ने पेश किया है पूरक आरोप पत्र
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home