CG News : सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सूरजपुर में संयुक्त समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं पर दिए सख्त निर्देश

CG News : सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सूरजपुर में संयुक्त समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं पर दिए सख्त निर्देश

CG News : सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सूरजपुर में संयुक्त समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं पर दिए सख्त निर्देश

CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सूरजपुर जिले के जिला पंचायत सभागार में सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

10 दिन में हैंडपंप दुरुस्त करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों का हवाला देते हुए कहा कि जिन हैंडपंपों की मरम्मत आवश्यक है, उन्हें 10 दिनों के भीतर ठीक कराया जाए। राइजिंग पाइप का विस्तार कर जल्द से जल्द मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि ग्रामीणों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति मिल सके।

सीएम साय ने राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार पत्र वितरण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और नक्शा बंटांकन के लंबित मामलों को तत्काल सुलझाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

पीएम आवास योजना में लापरवाही पर सख्ती

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सीएम ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यह शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाली योजना है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रमाण पत्र दिखाने वाले हितग्राहियों की निर्माण सामग्री, विशेषकर रेत परिवहन को खनिज विभाग द्वारा रोका नहीं जाना चाहिए।

सीएम ने आवास मित्रों की कार्यशैली की भी समीक्षा की और लापरवाही बरतने वालों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी समय में आवासों की संख्या बढ़ेगी, इसलिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे उन्हें रोजगार मिले और निर्माण कार्यों में गति आए।

गांव, गरीब, किसान सरकार की प्राथमिकता: सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव, गरीब और किसान सरकार की प्राथमिकता हैं और इनकी स्थिति सुधारना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनकी आमजन तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सक्रिय रहने को कहा।
बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जिला पंचायत सूरजपुर की अध्यक्ष इंदुमणी पैकरा, विधायक भैयालाल राजवाड़े, संभागायुक्त, आईजी, तीनों जिलों के कलेक्टर, एसपी, सीईओ और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Latest News
CG News: त्योहारों में हवाई टिकट के दामों में भारी उछाल, रायपुर से कई शहरों का किराया तीन गुना तक पहुंचा CG News: रामविचार नेताम के दौरे पर भाजपा में असंतोष, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पर 1 करोड़ देने की घोषणा CG News: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान दो हादसे, CCTV फुटेज वायरल CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB ने पेश किया है पूरक आरोप पत्र
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home