CG News : रायपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, ड्रोन हमलों के बाद सुरक्षा कड़ी

CG News : रायपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, ड्रोन हमलों के बाद सुरक्षा कड़ी

CG News : रायपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, ड्रोन हमलों के बाद सुरक्षा कड़ी

CG News : देशभर में सुरक्षा खतरे बढ़ने और पाकिस्तान द्वारा ड्रोन व मिसाइल हमलों की आशंका के चलते रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती ड्रोन हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी बड़े एयरपोर्ट्स की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।

एयरपोर्ट पर CISF और पुलिस तैनात

रायपुर एयरपोर्ट पर CISF और राज्य पुलिस की विशेष टीमें तैनात कर दी गई हैं। एयरपोर्ट परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एंटी-ड्रोन यूनिट्स को भी एक्टिव किया गया है।

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना:

एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे उड़ान से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचे। चेक-इन प्रक्रिया उड़ान से 75 मिनट पहले बंद कर दी जाएगी।
राज्य प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां केंद्र सरकार के संपर्क में हैं और हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.