CG News: तरबूज और चिकन खाने के बाद 4 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 1 की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

CG News: तरबूज और चिकन खाने के बाद 4 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 1 की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

CG News: तरबूज और चिकन खाने के बाद 4 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 1 की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तरबूज और चिकन खाने के बाद एक ही परिवार के 4 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है।

सुबह का तरबूज बना संदिग्ध कारण

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सुबह काटा गया तरबूज काफी देर बाद खाया गया था, जिससे उसमें संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. कुजूर ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के कारण बच्चों की हालत बिगड़ी है।

शादी समारोह में आए थे बच्चे

जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे अलग-अलग गांवों से अपने परिजनों के साथ घुरकोट गांव में मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने आए थे। ये बच्चे पिछले कुछ दिनों से वहीं रुके हुए थे, रविवार सुबह तरबूज काटकर रखा गया था, जिसे बच्चों ने दोपहर में खाया। इसके बाद शाम को घर का बना चिकन भी खाया गया। इसके कुछ घंटों बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी।

एक बच्चे की मौत, तीन का इलाज जारी

15 वर्षीय अखिलेश धीवर की हालत सबसे पहले गंभीर हुई। उसे उल्टी, दस्त और सांस लेने में तकलीफ के बाद बेहोशी आ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, अन्य तीन बच्चे—श्री धीवर (4), पिंटू धीवर (12) और हितेश धीवर (13)—को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

झोलाछाप इलाज पर सवाल

परिजनों ने शुरुआत में गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराया था, जिसके बाद बच्चे की हालत और बिगड़ गई। इस पर भी सवाल उठ रहे हैं, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि तरबूज खराब था या उसमें किसी प्रकार का संक्रमण हुआ था, जिससे यह घटना हुई।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में कपड़े बेचने की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 378 किलो नशा बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *