CG News: छत्तीसगढ़ में कपड़े बेचने की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 378 किलो नशा बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

CG News: छत्तीसगढ़ में कपड़े बेचने की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 378 किलो नशा बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

CG News: छत्तीसगढ़ में कपड़े बेचने की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 378 किलो नशा बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

CG News: छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य फेरीवाले कपड़े बेचने वालों का रूप लेकर बाइक से गांजा सप्लाई कर रहे थे।

बाइक में बनाया गया था सीक्रेट चैंबर

महासमुंद और धमतरी जिलों में की गई अलग-अलग कार्रवाइयों में पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने बाइक में लोहे का खास “सीक्रेट बॉक्स” बनाया हुआ था। ऊपर कपड़ों के गट्ठे रखे जाते थे, ताकि किसी को शक न हो।

378 किलो गांजा बरामद

पुलिस की चार अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 378 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 1.90 करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ ही 7 बाइक, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री भी बरामद हुई है।

महासमुंद में कैसे पकड़ा गया गिरोह

बसना पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा लेकर कुछ लोग बाइक से इलाके में प्रवेश कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर 5 बाइक सवारों को पकड़ा, जो खुद को कपड़ा फेरीवाला बता रहे थे, तलाशी के दौरान बाइक में बनाए गए छिपे चैंबर से भारी मात्रा में गांजा मिला।

धमतरी में भी बड़ी कार्रवाई

धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने 3 बाइक सवार तस्करों को पकड़ा, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इनके पास से 131 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया, पूछताछ में सामने आया कि पूरा नेटवर्क ओडिशा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में सप्लाई करता था। आरोपी फेरीवाले बनकर गली-गली घूमते थे और आसानी से पुलिस को चकमा देते थे।

थानों की चेकिंग पर उठे सवाल

धमतरी मामले में आरोपियों ने कई थानों की सीमाएं पार कीं, लेकिन केरेगांव पहुंचने तक नहीं पकड़े गए। इससे स्थानीय पुलिस की निगरानी व्यवस्था और चेकिंग सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं, महासमुंद और धमतरी मिलाकर कुल 13 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश से जुड़े आरोपी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़े बदलाव की अटकलें तेज, संगठन और सरकार दोनों स्तर पर फेरबदल की चर्चा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home