CG News: रायपुर नगर निगम की बैठक में भारी हंगामा, जलभराव से लेकर भ्रष्टाचार तक विपक्ष का हमला

CG News: रायपुर नगर निगम की बैठक में भारी हंगामा, जलभराव से लेकर भ्रष्टाचार तक विपक्ष का हमला

CG News: रायपुर नगर निगम की बैठक में भारी हंगामा, जलभराव से लेकर भ्रष्टाचार तक विपक्ष का हमला

CG News: रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक मानसून के बीच आयोजित की गई, जिसमें शहर में जलभराव, सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई, सड़क मरम्मत और बारिश के दौरान नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई.

निगम मुख्यालय में भी पानी टपकने की स्थिति

बैठक के दौरान एक अजीब स्थिति देखने को मिली, जब नगर निगम मुख्यालय की छत से भी जगह-जगह पानी टपकता नजर आया. इस घटना ने व्यवस्था और तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए, नालों की सफाई के लिए निगम ने 2026-27 के बजट में करीब 3 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. यह राशि पिछले वर्ष के लगभग 2 हजार करोड़ रुपए के बजट की तुलना में काफी अधिक है, जिस पर भी चर्चा हुई.

विपक्ष का तीखा हमला

बैठक में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी अखबारों की कतरनों से बनी लाइफ जैकेट लेकर पहुंचे और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उन्होंने ट्रिपल इंजन की सरकार को पूरी तरह विफल बताया.

शब्दों को लेकर हुआ विवाद

वहीं, भाजपा पार्षद स्वप्निल मिश्रा ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें चोर तक कह दिया. इस पर सभापति ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि मुद्दा महत्वपूर्ण है, लेकिन शब्दों का चयन मर्यादित होना चाहिए.

ठेकेदारों का विरोध प्रदर्शन

बैठक के बाहर भुगतान न मिलने से नाराज ठेकेदारों ने भी प्रदर्शन किया. उन्होंने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निगम कमिश्नर हाय हाय के नारे लगाए, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया, फिलहाल बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा जारी है और शहर की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठते रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: जगदलपुर में बड़ा फैसला, एक ही परिवार के 7 सदस्यों की सनातन धर्म में घर वापसी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home