CG News: रायपुर में ‘Stranger Meetup Party’ को लेकर विवाद, कैफे ने बुकिंग रद्द की, विरोध के बाद पुलिस कार्रवाई की मांग

CG News: रायपुर में ‘Stranger Meetup Party’ को लेकर विवाद, कैफे ने बुकिंग रद्द की, विरोध के बाद पुलिस कार्रवाई की मांग

CG News: रायपुर में ‘Stranger Meetup Party’ को लेकर विवाद, कैफे ने बुकिंग रद्द की, विरोध के बाद पुलिस कार्रवाई की मांग

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 26 अप्रैल को प्रस्तावित ‘स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि एक बाहरी इवेंट कंपनी इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाली थी।

कैफे संचालक ने रद्द की बुकिंग

न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक कैफे में आयोजन के लिए बुकिंग की गई थी, लेकिन जब कैफे संचालक को कार्यक्रम की वास्तविक जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत बुकिंग रद्द कर दी और आयोजन से साफ इनकार कर दिया, बुकिंग रद्द होने के बावजूद इस इवेंट का प्रचार सोशल मीडिया पर जारी है। इवेंट का इनविटेशन कार्ड और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें पार्टी से जुड़ी जानकारी और ऑफर दिखाए जा रहे हैं।

वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवाओं को डांस करते और एक-दूसरे से मिलते हुए दिखाया गया है। वीडियो में ‘लास्ट थ्री स्लॉट फ्री’ और ‘वुमेंस बुकिंग हाउसफुल’ जैसे मैसेज भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों का ध्यान इस इवेंट की ओर गया।

विरोध में उतरा बजरंग दल

इवेंट की जानकारी सामने आने के बाद बजरंग दल ने इसका विरोध किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस से आयोजनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।

क्या होती है ‘Stranger Meetup Party’?

‘Stranger Meetup Party’ ऐसे आयोजन होते हैं, जहां अनजान लोग एक-दूसरे से मिलते हैं। इसमें स्पीड डेटिंग, आइस-ब्रेकिंग गेम्स, म्यूजिक और डांस जैसी गतिविधियां शामिल होती हैं। इनका उद्देश्य नेटवर्किंग, दोस्ती या मनोरंजन होता है।

कार्रवाई की मांग

विरोध के बाद अब प्रशासन की भूमिका अहम हो गई है। पुलिस से मांग की जा रही है कि ऐसे आयोजनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की विवादित स्थिति से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा, मालवाहन पलटने से 2 की मौत, 11 लोग घायल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *