CG News : कोरबा में तेज रफ्तार ने ली एक और जान: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

CG News : कोरबा में तेज रफ्तार ने ली एक और जान: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

CG News : कोरबा में तेज रफ्तार ने ली एक और जान: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

CG News : राज्य में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार सुबह कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, विजयपुर गांव निवासी दंपति बाइक से कहीं जा रहे थे। जब वे लखनपुर गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार डस्टर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

राहगीरों की भीड़, खून से सन गई सड़क

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। लोगों ने देखा कि महिला के सामने ही उसके पति ने दम तोड़ दिया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सड़क खून से लाल हो गई थी।

डायल 112 ने पहुंचाई मदद

सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटघोरा पहुंचाया गया। महिला का इलाज फिलहाल जारी है। कार सवार चालक को मामूली चोटें आई हैं।

हर दिन की कहानी बनते जा रहे हादसे

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे अब हर दिन की दर्दनाक कहानी बन चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा बनाए गए कड़े ट्रैफिक नियम और जागरूकता अभियानों के बावजूद सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही का सिलसिला नहीं थम रहा है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home