CG News : मैनपाट में भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों पर हुए अहम सत्र

CG News : मैनपाट में भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों पर हुए अहम सत्र

CG News : मैनपाट में भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों पर हुए अहम सत्र

CG News : छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन की शुरुआत आज राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश के प्रेरणादायी उद्बोधन से हुई। आज कुल 6 महत्वपूर्ण सत्रों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी की वैचारिक दिशा, सामाजिक दायित्व और प्रशासनिक दक्षता को लेकर गहन चर्चा हुई।

सामाजिक और भौगोलिक कार्य विस्तार पर फोकस

प्रथम सत्र में राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश ने “हमारे कार्यविस्तार की दृष्टि – सामाजिक एवं भौगोलिक (एससी एवं एसटी कार्य)” विषय पर सांसदों और विधायकों को संबोधित किया। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों तक पार्टी के मूल्यों और योजनाओं को पहुंचाने पर जोर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “विकसित छत्तीसगढ़ – अवसर एवं चुनौती” विषय पर बोलते हुए 2003 से 2023 की विकास यात्रा की पृष्ठभूमि साझा की और भविष्य की दिशा पर अपनी बात रखी।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे ने “सोशल मीडिया एवं मीडिया – स्थानीय, क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय विमर्श निर्माण में हमारी भूमिका” विषय पर वक्ताओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने डिजिटल युग में संवाद की शक्ति और ज़िम्मेदारी पर विस्तार से चर्चा की।भोजनावकाश के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “लोक व्यवहार, समय प्रबंधन और वक्तृत्व कौशल” विषय पर अत्यंत व्यावहारिक सत्र लिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को संवाद कुशलता और अनुशासन की महत्ता बताई।

बीजेपी का इतिहास, विचारधारा और पंच प्रण

शिविर के आठवें सत्र में पार्टी की वैचारिक नींव को मजबूत करते हुए “बीजेपी का इतिहास, संस्मरण एवं पंच प्रण” विषय रखा गया। इसमें राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने विस्तार से जानकारी दी।

मोदी सरकार के 11 वर्षों की छत्तीसगढ़ीय समीक्षा

अंतिम सत्र में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने “विकसित भारत: मोदी सरकार के 11 वर्ष – छत्तीसगढ़ के संदर्भ में” विषय पर विचार रखते हुए, प्रदेश में हुए बदलावों को रेखांकित किया।दिन के समापन पर रात्रि भोजन के पश्चात छत्तीसगढ़ महतारी पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सांसदों और विधायकों ने सहभागिता की।

Related Post

Latest News
CG News: त्योहारों में हवाई टिकट के दामों में भारी उछाल, रायपुर से कई शहरों का किराया तीन गुना तक पहुंचा CG News: रामविचार नेताम के दौरे पर भाजपा में असंतोष, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पर 1 करोड़ देने की घोषणा CG News: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान दो हादसे, CCTV फुटेज वायरल CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB ने पेश किया है पूरक आरोप पत्र
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home