CG News: जांजगीर में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बेटा और पोता हिरासत में

CG News: जांजगीर में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बेटा और पोता हिरासत में

CG News: जांजगीर में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बेटा और पोता हिरासत में

CG News: जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भंवतरा में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक दंपती के मंझले बेटे सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू को हिरासत में लिया है।

कुल्हाड़ी से हमला करने की आशंका

प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक मेदनी प्रसाद कश्यप, उनकी पत्नी कांति बाई, नाती पीतांबर और मूकबधिर नातिन मोगरा पर सोते समय कुल्हाड़ी से हमला किया गया। चारों की लाश घर में खाट पर खून से लथपथ हालत में मिली।

सुबह मिस्त्री के पहुंचने पर खुला राज

गुरुवार सुबह निर्माण कार्य के लिए पहुंचे मिस्त्री ने घर का दरवाजा बंद देखा। पीछे जाकर देखने पर चारों शव दिखाई दिए, जिसके बाद सरपंच के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने जांच शुरू की। स्निफर डॉग घर के पीछे से सीधे संदेही सोनसाय कश्यप के घर तक पहुंचा। पुलिस ने ताला तोड़कर तलाशी ली, जहां से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद होने की बात सामने आई।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार मामला पारिवारिक और जमीन विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। शुरुआती जांच में पुराने विवाद की बात सामने आई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी या नहीं।

पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच

जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि करीब 16-17 साल पहले सोनसाय कश्यप अपने छोटे भाई की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पूछताछ और जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: तरबूज और चिकन खाने के बाद 4 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 1 की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.