CG News: कोरबा और बलरामपुर में तीन सड़क हादसे, ट्रक-ट्रेलर की टक्कर और बाइक दुर्घटना में 4 लोगों की मौत

CG News: कोरबा और बलरामपुर में तीन सड़क हादसे, ट्रक-ट्रेलर की टक्कर और बाइक दुर्घटना में 4 लोगों की मौत

CG News: कोरबा और बलरामपुर में तीन सड़क हादसे, ट्रक-ट्रेलर की टक्कर और बाइक दुर्घटना में 4 लोगों की मौत

CG News: छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई. पहली घटना कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र की है, जहां बुधवार सुबह बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े. इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार युवती ने अधिक खून बहने के कारण दम तोड़ दिया.

Chhattisgarh Road Accident 7 Dead Ambikapur Kanker Kawardha | IBC24

ट्रक चालक मौके से फरार, पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. राहगीरों ने डायल-112 और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतक स्थानीय क्षेत्र के रहने वाले हैं, हालांकि उनकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर उसकी तलाश में जुटी है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग औद्योगिक क्षेत्र में आता है और यहां भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

उरगा चौक पर ट्रेलर की चपेट में आए बुजुर्ग

दूसरी घटना कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में उरगा चौक के पास हुई. सेमीपाली निवासी कृति नायडू मंगलवार को एटीएम और निजी काम से उरगा चौक आए थे. काम पूरा करने के बाद वे स्कूटी से गांव लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर लगने से वे सड़क पर गिर गए और ट्रेलर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया. इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

स्थानीय लोगों ने पकड़ा ट्रेलर चालक

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया. सूचना मिलने पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर जब्त कर लिया. सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक, दुर्घटना में 60 से 65 वर्ष के स्कूटी सवार की मौत हुई है. पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच और चालक से पूछताछ की जा रही है.

बलरामपुर में पिलर से टकराई भाजपा नेता की बाइक

तीसरी घटना बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र की है. ग्राम कुंडपान के सरपंच पति और भाजपा नेता देवधारी सिंह (35) बुधवार रात करीब 2 बजे रामानुजगंज से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान गांव में लाल बिहारी गुरुजी के घर के पास मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पिलर से जा टकराई. हादसे में उनके सिर और जांघ में गंभीर चोटें आईं.

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग देवधारी सिंह को इलाज के लिए डिंडो अस्पताल लेकर पहुंचे. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाड्रफनगर रेफर कर दिया. हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. उनके निधन की खबर से कुंडपान और आसपास के गांवों में शोक का माहौल है. भाजपा नेताओं और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

यह भी पढ़ें : CG Weather Update: चक्रवाती तूफान मुरासु से बदला मौसम, छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: कोरबा और बलरामपुर में तीन सड़क हादसे, ट्रक-ट्रेलर की टक्कर और बाइक दुर्घटना में 4 लोगों की मौत CG Weather Update: चक्रवाती तूफान मुरासु से बदला मौसम, छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट CG News: BSP की जमीन पर सालों से कारोबार करने वालों को नहीं मिला कानूनी अधिकार, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 9 याचिकाएं की खारिज CG News: पीएम मोदी और CEC पर अमित जोगी के विवादित वीडियो से सियासी घमासान, BJP ने FIR की मांग की CG News: महादेव सट्टा ऐप के आरोपी सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, दिल्ली ले जाकर होगी पूछताछ CG News: महादेव सट्टा ऐप का आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, 4 नवंबर को CBI स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी, प्रत्यर्पण की शर्तों पर विवाद
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home