CG Weather Update: चक्रवाती तूफान मुरासु से बदला मौसम, छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

CG Weather Update: चक्रवाती तूफान मुरासु से बदला मौसम, छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

CG Weather Update: चक्रवाती तूफान मुरासु से बदला मौसम, छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु का प्रभाव दिखाई देने लगा है. मंगलवार शाम राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए. शाम होते-होते कुछ इलाकों में तेज बारिश भी दर्ज की गई. मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु का असर: कई जिलों में बारिश की चेतावनी,  चलेंगी तेज हवाएं- zee news hindi

50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

मौसम विभाग के अनुसार, अलर्ट वाले जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. इसके साथ ही बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है. प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि एक-दो जगह भारी बारिश की संभावना जताई गई है. दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है.

आंध्र प्रदेश से आगे बढ़ा चक्रवाती तूफान

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर सक्रिय चक्रवाती तूफान मुरासु पिछले छह घंटों के दौरान 7 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा. इस दौरान इसकी ताकत कमजोर हुई और यह चक्रवाती तूफान की स्थिति में आ गया.

छत्तीसगढ़ में 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; इन जिलों में बारिश का अलर्ट,  Chhattisgarh Hindi News - Hindustan

बापटला के पास केंद्रित था तूफान

3 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे मुरासु आंध्र प्रदेश के बापटला से लगभग 40 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में केंद्रित था. उस समय तूफान के प्रभाव से हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई, जबकि तेज झोंकों के दौरान इसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही थी. विभाग ने अनुमान जताया था कि 3 नवंबर की मध्यरात्रि तक यह और कमजोर होकर अवदाब में बदल सकता है.

रायपुर में 31 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

राजधानी रायपुर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मंगलवार को रायपुर में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, मंगलवार को पेण्ड्रा रोड में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा. वहीं, बिलासपुर में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और जगदलपुर में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें : CG News: BSP की जमीन पर सालों से कारोबार करने वालों को नहीं मिला कानूनी अधिकार, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 9 याचिकाएं की खारिज

Related Post

One thought on “CG Weather Update: चक्रवाती तूफान मुरासु से बदला मौसम, छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: कोरबा और बलरामपुर में तीन सड़क हादसे, ट्रक-ट्रेलर की टक्कर और बाइक दुर्घटना में 4 लोगों की मौत CG Weather Update: चक्रवाती तूफान मुरासु से बदला मौसम, छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट CG News: BSP की जमीन पर सालों से कारोबार करने वालों को नहीं मिला कानूनी अधिकार, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 9 याचिकाएं की खारिज CG News: पीएम मोदी और CEC पर अमित जोगी के विवादित वीडियो से सियासी घमासान, BJP ने FIR की मांग की CG News: महादेव सट्टा ऐप के आरोपी सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, दिल्ली ले जाकर होगी पूछताछ CG News: महादेव सट्टा ऐप का आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, 4 नवंबर को CBI स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी, प्रत्यर्पण की शर्तों पर विवाद
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home