CG News: छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका, खेल पुरस्कारों के आवेदन 5 अगस्त तक
CG News: छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है, खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न खेल पुरस्कारों, सम्मान, नगद राशि और प्रोत्साहन योजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, पात्र खिलाड़ी, प्रशिक्षक और निर्णायक 5 अगस्त तक आवेदन जमा कर सकते हैं.
इन पुरस्कारों के लिए मांगे गए आवेदन
विभाग की ओर से शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी सहित अन्य योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है.

ऑनलाइन माध्यम से होंगे आवेदन
खेल पुरस्कारों, नगद राशि, खेलवृत्ति, प्रेरणा निधि और डाइट मनी के आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में ही आवेदन करना अनिवार्य होगा.
आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख
पात्र खिलाड़ी, प्रशिक्षक और निर्णायक अपने आवेदन 5 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं, आवेदन संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण या संबंधित जिला कार्यालयों में जमा किए जा सकते हैं.
पंकज विक्रम सम्मान के लिए विशेष नियम
शहीद पंकज विक्रम सम्मान के आवेदन राज्य खेल संघों की अनुशंसा के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्वीकार किए जाएंगे, इस सम्मान के लिए खिलाड़ी सीधे जिला कार्यालय या संचालनालय में आवेदन जमा नहीं कर सकेंगे.
उपलब्धि के आधार पर भी मिलेगा अवसर
यदि किसी खिलाड़ी की उपलब्धि अधिक है लेकिन मान्यता प्राप्त संघ से अनुशंसा नहीं मिली है, तो वह अपनी उपलब्धियों का विवरण देते हुए निर्धारित प्रारूप में सीधे खेल एवं युवा कल्याण विभाग या जिला कार्यालय में आवेदन जमा कर सकता है.