CG News: महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी पर बड़ा अपडेट, बस्तर संभाग की महिलाओं को मिल सकता है अतिरिक्त समय

CG News: महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी पर बड़ा अपडेट, बस्तर संभाग की महिलाओं को मिल सकता है अतिरिक्त समय

CG News: महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी पर बड़ा अपडेट, बस्तर संभाग की महिलाओं को मिल सकता है अतिरिक्त समय

CG News: छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. योजना के तहत ई-केवाईसी की निर्धारित समय सीमा 30 जून को समाप्त हो चुकी है. महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार अधिकांश हितग्राहियों का डिजिटल सत्यापन पूरा हो गया है, जबकि बस्तर संभाग के कुछ जिलों में प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देने पर विचार किया जा रहा है.

अधिकांश हितग्राहियों का सत्यापन पूरा

विभाग के मुताबिक योजना की करीब 65 लाख से अधिक सक्रिय हितग्राहियों में 97 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है. जिन क्षेत्रों में निर्धारित समय तक सत्यापन नहीं हो पाया है, वहां स्थिति की समीक्षा की जा रही है.

बस्तर संभाग को मिल सकता है अतिरिक्त समय

बस्तर संभाग के सात जिलों में अपेक्षाकृत कम प्रगति को देखते हुए ई-केवाईसी की समय सीमा 20 जुलाई तक बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. वहीं अन्य संभागों में निर्धारित समय तक सत्यापन नहीं कराने वाली हितग्राहियों के मामलों में विभाग नियमानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाएगा.

नए पंजीयन के लिए पोर्टल खोलने का प्रस्ताव

महिला एवं बाल विकास विभाग ने नए पात्र हितग्राहियों के पंजीयन के लिए योजना का पोर्टल दोबारा खोलने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है. प्रारंभिक चरण में पोर्टल केवल बस्तर संभाग के लिए खोले जाने की तैयारी है. बाद में अन्य संभागों के संबंध में भी निर्णय लिया जा सकता है.

लाखों नई महिलाओं को मिल सकता है लाभ

विभाग का अनुमान है कि भविष्य में नए पंजीयन शुरू होने पर 8 से 10 लाख तक नई पात्र महिलाएं योजना से जुड़ सकती हैं. इनमें बस्तर संभाग से बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. सरकार की ओर से अंतिम निर्णय और आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 5वीं, 7वीं और 8वीं का नया सिलेबस होगा तैयार, स्थानीय संस्कृति और इतिहास को मिलेगा स्थान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.