CG News: बिलासपुर में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर जारी किया नोटिस

CG News: बिलासपुर में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर जारी किया नोटिस

CG News: बिलासपुर में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर जारी किया नोटिस

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के मामले में हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. अदालत ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी कर बिजली सुरक्षा के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी मांगी है. मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई को निर्धारित की गई है.

खेत में हुआ दर्दनाक हादसा

यह हादसा 3 जुलाई को कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम भाड़म में हुआ. जानकारी के अनुसार, दसन बाई अपने दो बेटों, 23 वर्षीय विवेक सिंगरौल और 14 वर्षीय सत्यव्रत सिंगरौल के साथ खेत की मेड़ पर घेराबंदी का काम कर रही थीं. इसी दौरान तीनों करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

शाम को खेत में मिले तीनों के शव

मृतका के पति सीताराम सिंगरौल जब शाम को घर लौटे तो पत्नी और दोनों बेटे घर पर नहीं मिले. तलाश के दौरान वे खेत पहुंचे, जहां तीनों के शव पड़े मिले. इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए.

हादसे की वजह की जांच जारी

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण करंट लगना माना जा रहा है, लेकिन बिजली का प्रवाह कैसे हुआ और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है. सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे.

ग्रामीणों में शोक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है. वहीं, इस घटना के बाद बिजली सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. हाई कोर्ट द्वारा स्वत: संज्ञान लेने के बाद अब संबंधित विभागों को सुरक्षा उपायों और जिम्मेदारियों को लेकर जवाब देना होगा.

यह भी पढ़ें : CG News: महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी पर बड़ा अपडेट, बस्तर संभाग की महिलाओं को मिल सकता है अतिरिक्त समय

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.