CG News: खैरागढ़ में महतारी वंदन योजना में बड़ी चूक, पुरुष हितग्राही के खाते में 12 महीने तक पहुंचती रही राशि

CG News: खैरागढ़ में महतारी वंदन योजना में बड़ी चूक, पुरुष हितग्राही के खाते में 12 महीने तक पहुंचती रही राशि

CG News: खैरागढ़ में महतारी वंदन योजना में बड़ी चूक, पुरुष हितग्राही के खाते में 12 महीने तक पहुंचती रही राशि

CG News: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन में एक गंभीर प्रशासनिक चूक का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक पुरुष का आवेदन योजना में दर्ज होने के बाद सत्यापित भी हो गया और उसके बैंक खाते में लगातार कई महीनों तक योजना की राशि जमा होती रही. मामला सामने आने के बाद विभागीय प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं.

रिकॉर्ड में पुरुष हितग्राही का आवेदन हुआ सत्यापित

जानकारी के अनुसार, मुढ़ीपार गांव निवासी तिलोक साहू का आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज हुआ. रिकॉर्ड में आवेदन आंगनबाड़ी स्तर और सुपरवाइजर स्तर पर सत्यापित भी दिखाया गया. आवेदन में हितग्राही और पति, दोनों के नाम एक जैसे दर्ज होने के बावजूद यह आवेदन स्वीकृत कैसे हुआ, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

कई महीनों तक खाते में पहुंचती रही राशि

उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार संबंधित बैंक खाते में योजना की राशि लगातार 12 महीनों तक जमा होने की जानकारी सामने आई है. बाद में आवेदन की स्थिति “परमानेंट होल्ड” और लाभ त्याग अनुरोध स्वीकृत दर्शाई गई.

वसूली को लेकर भी उठे सवाल

एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना की ओर से बैंक को जारी पत्र में अपात्र हितग्राही से 10 हजार रुपये वापस जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि, यदि भुगतान 12 महीनों तक हुआ था तो वसूली केवल 10 महीनों की राशि तक सीमित क्यों रही, इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. इस विसंगति की वास्तविक स्थिति विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद संबंधित विभाग द्वारा पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाएगा कि आवेदन प्रक्रिया में चूक कहां हुई और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर जारी किया नोटिस

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home