CG News: पत्नी के मायके जाने से नाराज पति 150 फीट टावर पर चढ़ा, 2.5 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

CG News: पत्नी के मायके जाने से नाराज पति 150 फीट टावर पर चढ़ा, 2.5 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

CG News: पत्नी के मायके जाने से नाराज पति 150 फीट टावर पर चढ़ा, 2.5 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

CG News: कोरबा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां पत्नी के मायके जाने से नाराज एक युवक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन लाइन टावर पर चढ़ गया और सुसाइड की धमकी देने लगा।

घरेलू विवाद बना वजह

जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र निवासी मुकेश सांडे (34) मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। पत्नी ने उस पर मारपीट के आरोप लगाए, जिससे तंग आकर वह अपने मायके चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर मुकेश ने यह कदम उठाया।

टावर पर बैठकर देता रहा धमकी

सोमवार शाम करीब 5 बजे मुकेश नशे की हालत में टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। टावर के ऊपर बैठकर वह चिल्लाने लगा और शर्त रखी कि पत्नी के घर लौटने पर ही नीचे उतरेगा, वरना करंट वाले तार को छूकर जान दे देगा।

पुलिस ने मोबाइल से किया संपर्क

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने के कारण सीधे बात करना मुश्किल था। थाना प्रभारी नवीन पटेल ने मोबाइल के जरिए मुकेश से संपर्क किया और समझाने की कोशिश की।

पत्नी से बातचीत के बाद सुलझा मामला

पुलिस ने मुकेश की पत्नी से भी संपर्क किया। पत्नी ने शर्त रखी कि अगर विवाद नहीं होगा, तो वह घर लौटने को तैयार है। इसके बाद पुलिस ने मुकेश को समझाया, जिसके बाद वह करीब ढाई घंटे बाद टावर से नीचे उतर आया।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

नीचे उतरने के बाद मुकेश की हालत बिगड़ गई थी और सांस फूल रही थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है, बताया गया कि मुकेश ने मुंह में गुड़ाखू रखा हुआ था, जिससे उसकी तबीयत और बिगड़ गई। पानी पिलाने के बाद उसे कुछ राहत मिली।

पुलिस ने दी समझाइश

थाना प्रभारी के अनुसार, युवक को समझाइश देकर नीचे उतारा गया और स्थिति अब नियंत्रण में है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, यह घटना बताती है कि घरेलू विवादों को इस तरह के खतरनाक कदम उठाने के बजाय बातचीत और समझदारी से सुलझाना ज्यादा जरूरी है।

यह भी पढ़ें : CG News: सीएम विष्णुदेव साय का सख्त संदेश, PWD अधिकारी को लगाई फटकार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home