CG News: सीएम विष्णुदेव साय का सख्त संदेश, PWD अधिकारी को लगाई फटकार

CG News: सीएम विष्णुदेव साय का सख्त संदेश, PWD अधिकारी को लगाई फटकार

CG News: सीएम विष्णुदेव साय का सख्त संदेश, PWD अधिकारी को लगाई फटकार

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर दौरे के दौरान ‘सुशासन तिहार’ में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रशासनिक सख्ती और जनसेवा को लेकर स्पष्ट संदेश दिया।

PWD अधिकारी को लगाई फटकार

बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) का एक अधिकारी सड़क मरम्मत की सही जानकारी नहीं दे पाया। इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए उसे तुरंत बैठक से बाहर जाकर सटीक जानकारी लाने के निर्देश दिए।

“सड़क से दिखता है विकास”

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकार का असली विकास सड़कों पर दिखाई देता है। उन्होंने निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी सड़कों की मरम्मत पूरी की जाए और आबादी वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाए।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

CM साय ने चेतावनी दी कि काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को याद दिलाया कि उनके कार्यालय “सेवा तीर्थ” हैं और जनता की सेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

राजस्व रिकॉर्ड होंगे डिजिटल

आम नागरिकों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण की घोषणा की। इससे लोग घर बैठे खसरा-नक्शा जैसी सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे, CM साय ने टोल-फ्री नंबर आधारित “मुख्यमंत्री हेल्पलाइन” शुरू करने की भी घोषणा की, जहां नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे।

DMF फंड पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने जिला खनिज निधि (DMF) के उपयोग को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 70% राशि खदान प्रभावित गांवों के विकास पर ही खर्च की जाए, मुख्यमंत्री ने पेयजल व्यवस्था, मौसमी बीमारियों से निपटने की तैयारी और किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें : CG News: रायगढ़ में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home