CG News: रायगढ़ में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

CG News: रायगढ़ में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

CG News: रायगढ़ में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक स्टंट वीडियो युवक को महंगा पड़ गया। बाइक को एक पहिए पर चलाते हुए बनाई गई रील सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 हजार रुपए का चालान काटा।

खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

मामला तमनार थाना क्षेत्र का है, जहां हुंकराडीपा-तमनार रोड पर युवक ने बिना हेलमेट खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई।

युवक की पहचान और पूछताछ

जांच में युवक की पहचान शाश्वत सिदार (20) निवासी ग्राम कुंजेमुरा के रूप में हुई, जो एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा है। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वीडियो उसी ने बनाया और पोस्ट किया था।

पुलिस की कार्रवाई और फटकार

थाना प्रभारी ने युवक के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन पर 2000 रुपए का चालान किया और उसे कड़ी फटकार लगाई। साथ ही समझाया कि इस तरह की स्टंटबाजी से गंभीर हादसे हो सकते हैं।

युवक ने मांगी माफी

कार्रवाई के बाद युवक ने माफी मांगते हुए कहा कि वह आगे से ट्रैफिक नियमों का पालन करेगा और हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएगा, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करना न केवल गलत है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : CG News: महिला कांग्रेस को नया अध्यक्ष कब? छत्तीसगढ़ में नाम को लेकर खींचतान तेज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *