CG News: जशपुर जिला अस्पताल में रिश्वत कांड, ड्रेसर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

CG News: जशपुर जिला अस्पताल में रिश्वत कांड, ड्रेसर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

CG News: जशपुर जिला अस्पताल में रिश्वत कांड, ड्रेसर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

CG News: जशपुर जिला अस्पताल के ड्रेसर किशोर कुमार चौहान का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वह 5 हजार रुपये गिनते हुए और 2 हजार रुपये और मांगते नजर आ रहा है।

रिम्बर्समेंट के नाम पर मांगी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, एक सरकारी कर्मचारी ने इलाज के खर्च का मेडिकल रिम्बर्समेंट पाने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि इसे पास कराने के बदले ड्रेसर ने रिश्वत मांगी, वीडियो में 45 हजार रुपये के इलाज खर्च और IVF से जुड़े भुगतान पर भी बातचीत होती सुनाई दे रही है।

क्या बोला आरोपी कर्मचारी

वीडियो में ड्रेसर यह कहते हुए नजर आता है कि “जिसके साइन से पैसा निकल रहा है, उसे पैसा नहीं देना चाहते हो।” साथ ही वह यह भी कहता है कि चाहे तो फाइल रायपुर भेजी जा सकती थी, लेकिन वहां से IVF का पैसा पास नहीं होता।

तत्काल सस्पेंड

वीडियो सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल प्रभाव से ड्रेसर को सस्पेंड कर दिया, अधिकारियों के अनुसार, यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन है। इसके तहत सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों में कार्रवाई की गई है।

CMHO का बयान

सस्पेंशन के दौरान आरोपी का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव तय किया गया है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है, CMHO ने कहा कि इस तरह की अवैध वसूली न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की छवि को भी नुकसान पहुंचाती है। दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा और ट्रक की टक्कर में 3 की मौत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home