CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नई व्यवस्था: समर वेकेशन में VC सुनवाई, वर्क फ्रॉम होम और कार पूलिंग लागू

CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नई व्यवस्था: समर वेकेशन में VC सुनवाई, वर्क फ्रॉम होम और कार पूलिंग लागू

CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नई व्यवस्था: समर वेकेशन में VC सुनवाई, वर्क फ्रॉम होम और कार पूलिंग लागू

CG News: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देशों के बाद अपने कामकाज में बड़ा बदलाव किया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के निर्देश पर कोर्ट प्रशासन ने समर वेकेशन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई को लेकर सर्कुलर जारी किया है।

अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

नई व्यवस्था के तहत समर वेकेशन के दौरान अधिकांश मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी। इससे भीषण गर्मी में वकीलों और पक्षकारों को कोर्ट आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, जो वकील ऑनलाइन जुड़ नहीं पाएंगे, उन्हें फिजिकल हियरिंग की अनुमति दी जा सकेगी।

कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम सुविधा

हाईकोर्ट और जिला अदालतों के कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी जा सकती है। इसके बावजूद कम से कम 50 प्रतिशत स्टाफ को कार्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा, ताकि न्यायिक कार्य प्रभावित न हों।

संसाधन बचाने के लिए कार पूलिंग व्यवस्था

सरकारी संसाधनों और ईंधन की बचत के लिए न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच व्हीकल पूलिंग की व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव रखा गया है। यहां तक कि जजों से भी आपस में कार-पूलिंग करने का आग्रह किया गया है।

तकनीकी व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश

हाईकोर्ट रजिस्ट्री को निर्देश दिए गए हैं कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में कोई बाधा न आए, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय प्रशासन का कहना है कि यह कदम पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के बेहतर उपयोग और न्याय व्यवस्था को अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर ज्वैलरी शोरूम में 16 साल पुराने कर्मचारी ने किया 2 करोड़ का गोल्ड गबन, CCTV में खुलासा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home