CG News: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश के बाद अब गर्मी का प्रकोप, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

CG News: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश के बाद अब गर्मी का प्रकोप, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

CG News: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश के बाद अब गर्मी का प्रकोप, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

CG News: छत्तीसगढ़ में बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की चेतावनी जारी की है।

तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इससे गर्मी का असर एक बार फिर तेज हो जाएगा, 18 मई को कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बीते 24 घंटों का मौसम रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश भी हुई, बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 19 मई से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, 20 मई से 24 मई के बीच कुछ इलाकों में हीटवेव यानी लू चलने की आशंका जताई गई है, राजधानी रायपुर में 18 मई को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

यह भी पढ़ें : CG News: ईंधन की कीमतों में फिर उछाल, छत्तीसगढ़ समेत देशभर में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *