CG News: इंडिगो फ्लाइट 6E-135 की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री की हालत बिगड़ी

CG News: इंडिगो फ्लाइट 6E-135 की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री की हालत बिगड़ी

CG News: इंडिगो फ्लाइट 6E-135 की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री की हालत बिगड़ी

CG News: कोलकाता से पुणे जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E-135 में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।

इमरजेंसी लैंडिंग का लिया गया फैसला

स्थिति गंभीर होने पर विमान के क्रू मेंबर्स ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे विमान को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, लैंडिंग से पहले ही एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया था। विमान उतरते ही डॉक्टरों ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया और फिर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।

क्रू की तत्परता से टला बड़ा संकट

विमान में मौजूद क्रू ने पहले ही प्राथमिक चिकित्सा देने की कोशिश की, लेकिन जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तब पायलट ने तुरंत लैंडिंग का निर्णय लिया, इस इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान बाकी यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए हलचल जरूर बढ़ी, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।

फिर से भरी उड़ान

जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 1 बजे फ्लाइट ने दोबारा पुणे के लिए उड़ान भरी और सुरक्षित रवाना हो गई, समय पर लिए गए फैसले और मेडिकल टीम की तत्परता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। यह घटना हवाई यात्रा में सुरक्षा और आपातकालीन तैयारी की अहमियत को एक बार फिर साबित करती है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण पर घमासान, 33% आरक्षण को लेकर संकल्प पेश

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई, प्याज-शक्कर के दाम ने बिगाड़ा बजट, अब किलो की जगह पाव में खरीदारी CG News: बस्तर में बदले सियासी समीकरण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में कांग्रेस, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट CG News: छत्तीसगढ़ में कोयले की कमी से बिजली संकट का खतरा, HTPS की एक यूनिट बंद, बाकी पर भी मंडराया संकट CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बढ़ेगी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी CG News: छत्तीसगढ़ में 6 लाख LPG कनेक्शन पर कार्रवाई की तैयारी, 31 अगस्त तक पूरी करनी होगी e-KYC CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home