CG News :नवरात्री के लिए की गई ट्रैफिक व्यवस्था फ़ैल, घंटों लगा जाम

CG News :नवरात्री के लिए की गई ट्रैफिक व्यवस्था फ़ैल, घंटों लगा जाम

CG News :नवरात्री के लिए की गई ट्रैफिक व्यवस्था फ़ैल, घंटों लगा जाम

CG News: छत्तीसगढ़ में नवरात्री के लिए कड़ी यातायात व्यवस्था की गई थी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त नियम बनाए गए थे, लेकिन नवरात्री के शुरूआती दिनों में हीं ये नियम ध्वस्त हो गया, और आने – जाने वाले लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा |

ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल

शहर में अधिकतर जगहों में यातायात व्यवस्था बाधित हुई, देवकी नंदन चौक से गाँधी चौक पर शनिचरी व गोंड़पारा से अनियंत्रित हुई भीड़ पंहुचने से व्यवस्था बिगड़ गई, वहीं गोंड़पारा में आयोजित हुआ भव्य दुर्गा पंडाल में आयोजित लाइट शो ,मीना बाजार और जगराता के अलावा अन्य कई आयोजन किए गए थे, जिसके लिए काफी भीड़ उमड़ रही थी और ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल होने का सबसे बड़ा कारण पार्किंग और रूट प्लान का लोगों द्वारा पालन न करना है,वहीं बाइक पार्किंग में ऑटो रिक्शा और चार पहिया वाहन के प्रवेश के कारण जाम की स्थिति बनी|

सरकंडा और रामसेतु दोनों रिवर व्यू पर घंटों जाम की स्थिति देखने को मिली, आने – जाने में लोगों को 5 मिनट की जगह 20 से 25 मिनट लग रहे हैं, वहीं इस जाम की स्थिति में एम्बुलेंस भी घंटों जाम में फँसी रही, जिसके बाद ट्रैफिक एसएसपी रामगोपाल करियारे और उनकी टीम ने तत्काल जाम नियंत्रित कर एम्बुलेंस को रामसेतु से बाहर निकला और रिवर व्यू के रास्ते सिम्स तक पंहुचाया |

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.