CG News: दिल्ली दौरे पर CM साय, NDA बैठक में रखेंगे छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल

CG News: दिल्ली दौरे पर CM साय, NDA बैठक में रखेंगे छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल

CG News: दिल्ली दौरे पर CM साय, NDA बैठक में रखेंगे छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

NDA बैठक में रखेंगे विकास का रोडमैप

नई दिल्ली में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में सुशासन, विकास मॉडल और केंद्र व राज्यों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ में चल रहे बुनियादी ढांचा विकास, कृषि सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और आदिवासी क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी साझा करेंगे।

नीति आयोग की बैठक में भी लेंगे हिस्सा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 जून को भारत मंडपम में आयोजित नीति आयोग की बैठक में भी भाग लेंगे। बैठक में राज्यों के विकास, निवेश, आर्थिक वृद्धि और केंद्र-राज्य सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

बस्तर के लिए विशेष पैकेज की मांग संभव

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री साय अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्र सरकार के समक्ष बस्तर संभाग के समग्र विकास के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग उठा सकते हैं। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

केंद्रीय मंत्रियों से भी करेंगे मुलाकात

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री साय की केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात भी प्रस्तावित है। इन बैठकों में राज्य की लंबित परियोजनाओं, केंद्रीय सहायता और विकास योजनाओं पर चर्चा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : CG News: प्रदेश में मानसून की एंट्री के संकेत, 11 जून से तेज होगी बारिश की गतिविधियां

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.