CG News: महामाया पहाड़ रिजर्व फॉरेस्ट में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, वन विभाग ने शुरू किया अतिक्रमण हटाने का अभियान

CG News: महामाया पहाड़ रिजर्व फॉरेस्ट में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, वन विभाग ने शुरू किया अतिक्रमण हटाने का अभियान

CG News: महामाया पहाड़ रिजर्व फॉरेस्ट में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, वन विभाग ने शुरू किया अतिक्रमण हटाने का अभियान

CG News: अंबिकापुर के महामाया पहाड़ रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई एक बार फिर शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम बुलडोजर के साथ डबरीपानी क्षेत्र पहुंची और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

हाईकोर्ट स्टे वाले अतिक्रमणकारियों को राहत

कार्रवाई के दौरान जिन अतिक्रमणकारियों ने हाईकोर्ट से स्टे प्राप्त किया है, उन्हें फिलहाल इस अभियान से बाहर रखा गया है। केवल चिन्हित और बिना स्टे वाले कब्जों पर ही कार्रवाई की जा रही है।

157 लोगों को जारी हुआ था अंतिम नोटिस

वन विभाग ने मार्च 2026 में कक्ष क्रमांक 2581 और 2582 में 157 लोगों को अवैध कब्जा हटाने का अंतिम नोटिस जारी किया था। नोटिस की अवधि 27 मार्च को समाप्त हो चुकी थी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई है।

डबरीपानी से शुरू हुआ अभियान

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई डबरीपानी क्षेत्र से शुरू की गई है, जहां 54 लोगों को अंतिम बेदखली नोटिस जारी किया गया था। गुरुवार रात वन विभाग की टीम ने घर खाली करने का नोटिस चस्पा किया था।

बुलडोजर के साथ पहुंची टीम

शुक्रवार सुबह फॉरेस्ट एसडीओ श्वेता कम्बोज के नेतृत्व में वन विभाग और पुलिस बल की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने आरोप लगाया कि वन विभाग ने पहले कार्रवाई में देरी की। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू होने की बात कही।

वन विभाग का स्पष्ट बयान

एसडीओ श्वेता कम्बोज ने कहा कि 157 चिन्हित अतिक्रमणकारियों में से केवल उन्हीं को राहत दी जा रही है, जिन्हें हाईकोर्ट से स्टे मिला है। बाकी सभी अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई चरणबद्ध तरीके से की जाएगी, वन विभाग ने साफ किया है कि महामाया पहाड़ क्षेत्र में सभी चिन्हित अतिक्रमण हटाए जाएंगे और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : CG News: छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर रायपुर में NSUI का प्रदर्शन, सीएम हाउस घेराव के दौरान पुलिस से झड़प

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home