CG News: छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर रायपुर में NSUI का प्रदर्शन, सीएम हाउस घेराव के दौरान पुलिस से झड़प

CG News: छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर रायपुर में NSUI का प्रदर्शन, सीएम हाउस घेराव के दौरान पुलिस से झड़प

CG News: छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर रायपुर में NSUI का प्रदर्शन, सीएम हाउस घेराव के दौरान पुलिस से झड़प

CG News: रायपुर में गुरुवार को NSUI ने छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर सीएम हाउस का घेराव किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे और महिला थाना चौक के पास मंच बनाकर एकत्र हुए, जिसके बाद प्रदर्शन की शुरुआत की गई।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रदर्शन को देखते हुए सीएम हाउस के आसपास 4 लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जब प्रदर्शनकारी आगे बढ़े और बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई।

कांग्रेस का सरकार पर हमला

आरोप है कि इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर डंडे फेंके। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा और प्रदर्शन को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि NSUI के छात्र बड़े वोट बैंक के डर से चुनाव जीत सकते हैं, इसलिए सरकार छात्र संघ चुनाव नहीं करा रही है। पार्टी नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर रोक बताया।

नेताओं के बयान और कार्यकर्ताओं को संदेश

विधायक देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संघर्ष से ही पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए छात्रों को आगे आना चाहिए, भले ही इसके लिए जेल जाना पड़े।

NSUI अध्यक्ष का बयान

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि वे खुद मजदूर परिवार से आते हैं और कांग्रेस पार्टी हर वर्ग के लोगों को मौका देती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे आएं और सत्ता को चुनौती दें।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस और NSUI जहां इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई बता रहे हैं, वहीं प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें : CG News: राजनांदगांव में पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बचीं

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई, प्याज-शक्कर के दाम ने बिगाड़ा बजट, अब किलो की जगह पाव में खरीदारी CG News: बस्तर में बदले सियासी समीकरण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में कांग्रेस, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट CG News: छत्तीसगढ़ में कोयले की कमी से बिजली संकट का खतरा, HTPS की एक यूनिट बंद, बाकी पर भी मंडराया संकट CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बढ़ेगी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी CG News: छत्तीसगढ़ में 6 लाख LPG कनेक्शन पर कार्रवाई की तैयारी, 31 अगस्त तक पूरी करनी होगी e-KYC CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home