CG News: ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 20 मई को 20,000 मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

CG News: ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 20 मई को 20,000 मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

CG News: ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 20 मई को 20,000 मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

CG News: ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी छूट के खिलाफ देशभर के दवा विक्रेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। ‘ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स’ (AIOCD) ने 20 मई को देशव्यापी बंद का ऐलान किया है।

छत्तीसगढ़ में बड़ा असर

इस बंद का सीधा असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। राज्य के लगभग 20,000 मेडिकल स्टोर इस दिन बंद रहेंगे, जिससे दवा कारोबार पर बड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना है, जानकारी के अनुसार, एक दिन की हड़ताल से छत्तीसगढ़ में लगभग ₹50 करोड़ के दवा व्यापार पर असर पड़ सकता है, सिर्फ रायपुर शहर में ही दवाओं का रोजाना कारोबार करीब ₹20 करोड़ का है।

संघ की मांगें

ऑल इंडिया केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ऑनलाइन दवा बिक्री पर नियंत्रण और भारी छूट की व्यवस्था को बंद करने की मांग कर रहा है। संगठन का आरोप है कि सरकार उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, हालांकि प्रशासन ने दावा किया है कि हड़ताल के दौरान मरीजों को दवाओं की कमी नहीं होगी, सरकारी अस्पतालों, जनऔषधि केंद्रों, धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स और अन्य निर्धारित केंद्रों पर दवाएं उपलब्ध रहेंगी।

प्रशासन की अपील

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराहट में दवाओं का अनावश्यक भंडारण न करें। आपात स्थिति से निपटने के लिए निगरानी और विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, इस हड़ताल में देशभर की लगभग 12.5 लाख दवा दुकानें शामिल होंगी, जिससे करीब 5 करोड़ लोगों की आजीविका पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष असर पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : CG News: अंबिकापुर में स्वास्थ्य विभाग पर बड़ी कार्रवाई, RHO निलंबित

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *