CG News: अमेरिका से लौटेगी छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक अवलोकितेश्वर कांस्य प्रतिमा, 43 साल बाद मिली बड़ी सफलता

CG News: अमेरिका से लौटेगी छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक अवलोकितेश्वर कांस्य प्रतिमा, 43 साल बाद मिली बड़ी सफलता

CG News: अमेरिका से लौटेगी छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक अवलोकितेश्वर कांस्य प्रतिमा, 43 साल बाद मिली बड़ी सफलता

CG News: छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। महासमुंद जिले के सिरपुर से चोरी हुई दुर्लभ अवलोकितेश्वर कांस्य प्रतिमा अब 43 साल बाद भारत लौटने वाली है। यह प्रतिमा अमेरिका में बरामद की गई थी और अब इसे भारत को सौंपा जा रहा है।

सरकार और विभाग सक्रिय

राज्य सरकार और पुरातत्व विभाग इस अनमोल धरोहर की वापसी की तैयारियों में जुट गए हैं। पुरातत्व एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के अनुसार भारत सरकार के साथ औपचारिक पत्राचार जारी है और अनुमति मिलते ही टीम प्रतिमा को वापस लाने जाएगी।

करोड़ों की ऐतिहासिक धरोहर

इस दुर्लभ कांस्य प्रतिमा की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख डॉलर यानी करीब 19 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह प्रतिमा सिरपुर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर परिसर के पास मिली प्राचीन बौद्ध कला का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

सिरपुर की प्राचीन विरासत

विशेषज्ञों के अनुसार यह प्रतिमा छत्तीसगढ़ की समृद्ध बौद्ध कला और शिल्प परंपरा का एक अनमोल प्रतीक है। इसका निर्माण सिरपुर के प्रसिद्ध शिल्पकार द्रोणादित्य द्वारा किया गया था।

चोरी और तस्करी का इतिहास

जानकारी के अनुसार वर्ष 1982 के आसपास यह प्रतिमा रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय से चोरी हो गई थी। इसके बाद इसे अवैध रूप से विदेश पहुंचा दिया गया और वर्षों तक यह निजी संग्रहों में रही, भारतीय एजेंसियां लंबे समय से इस धरोहर की तलाश में जुटी थीं। अब 43 साल बाद इसकी वापसी को बड़ी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सफलता माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 20 मई को 20,000 मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home