CG News: छत्तीसगढ़ वेदांता प्लांट हादसा: मौत का आंकड़ा 24 पहुंचा, मेंटेनेंस लापरवाही पर FIR

CG News: छत्तीसगढ़ वेदांता प्लांट हादसा: मौत का आंकड़ा 24 पहुंचा, मेंटेनेंस लापरवाही पर FIR

CG News: छत्तीसगढ़ वेदांता प्लांट हादसा: मौत का आंकड़ा 24 पहुंचा, मेंटेनेंस लापरवाही पर FIR

CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता प्लांट हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। हाल ही में एक और घायल मजदूर ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। हादसे में कुल 36 मजदूर झुलसे थे, जिनमें से 12 का इलाज अभी जारी है।

छत्तीसगढ़ पॉवर प्लांट हादसा: वेदांता ग्रुप के डायरेक्टर अनिल अग्रवाल और  प्रबंधक देवेंद्र पटेल के खिलाफ FIR - sakti-vedanta-plant -boiler-explosion-20-workers-dead-fir ...

24 घंटे में बढ़ा मौत का आंकड़ा

बीते 24 घंटे में तीन मजदूरों की मौत हुई है। इनमें रायपुर के एक निजी अस्पताल में दो और एक रायगढ़ में भर्ती मजदूर शामिल है। कई घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।, घटना के बाद अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस पर उद्योगपति नवीन जिंदल ने सवाल उठाते हुए कहा कि जांच पूरी होने से पहले नाम शामिल करना उचित नहीं है।

मेंटेनेंस लापरवाही आई सामने

शुरुआती जांच में प्लांट के संचालन और रखरखाव में गंभीर लापरवाही सामने आई है। बताया गया कि बॉयलर में अत्यधिक दबाव बनने से विस्फोट हुआ, जो तकनीकी निगरानी की कमी को दर्शाता है, प्लांट के ऑपरेशन और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी NGSL के पास थी, जो NTPC और GE Power India Limited का संयुक्त उपक्रम है। अब इस कंपनी की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, बॉयलर फर्नेस में ज्यादा फ्यूल जमा होने से अचानक प्रेशर बढ़ा। 1-2 सेकेंड में दबाव इतना बढ़ गया कि सिस्टम फेल हो गया और विस्फोट हो गया, जानकारी के अनुसार, उत्पादन बढ़ाने के लिए बॉयलर का लोड 350 मेगावाट से बढ़ाकर करीब 590 मेगावाट कर दिया गया था। यह वृद्धि बहुत कम समय में की गई, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया।

यह भी पढ़ें : CG News: विंग कमांडर विपुल यादव सुसाइड केस: पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.