CG News: राज्य में पेंशनरों को बड़ी सौगात, घर बैठे बना सकेंगें दस्तावेज

CG News: राज्य में पेंशनरों को बड़ी सौगात, घर बैठे बना सकेंगें दस्तावेज

CG News: राज्य में पेंशनरों को बड़ी सौगात, घर बैठे बना सकेंगें दस्तावेज

CG News: छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने पेंशनरों को एक बड़ी राहत और सुविधा की सौगात दी है, राज्य में अब पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी भी बैंक या अन्य सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, सरकार द्वारा दी गई सुविधा में अब घर बैठे हीं मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है, यह सुविधा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी के विशेष प्रयासों पर शुरू की गई है.

डिजिटल जीवन प्रमाण अभियान 4.0 की शुरुआत

केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 की शुरुआत की जा रही है, इस नई सुविधा के तहत पेंशनर अपने मोबाइल में फेस आईडी और जीवन प्रमाण पत्र एप डाउनलोड कर चेहरे की पहचान से प्रमाण पत्र बना सकते हैं, यह तकनीक पूरी तरह से सुरक्षित और पारदर्शी है एवं इसका उपयोग भी आसानी से किया जा सकता है.

यह अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक चलाया जाएगा, इस सुविधा का अधिक – से – अधिक पेंशनर लाभ ले सकें, इसके लिए कुछ जिलों में शिविर लगाया जाएगा, जिसमें एसबीआई और इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक की टीमें सहयोग करेंगी, इसके अलावा बैंक या पोस्ट ऑफिस में फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से भी डिजिटल प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है.

पेंशनरों को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की अनुमति

राज्य सरकार ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनरों को अक्टूबर से हीं प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की अनुमति दी है, इसके अलावा जो पेंशनर अस्वस्थ हैं, उनके लिए होम विजिट की सुविधा भी दी गई है, यह अभियान भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के समन्वय से संचालित किया जाएगा, इन सभी पहलों का उद्देश्य पेंशनरों के जीवन को सरल, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर बनाना है.

यह भी पढ़ें : CG News: बीजापुर में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, CM साय ने कहा- नई क्रांति की शुरुआत

Related Post

Latest News
CG News: त्योहारों में हवाई टिकट के दामों में भारी उछाल, रायपुर से कई शहरों का किराया तीन गुना तक पहुंचा CG News: रामविचार नेताम के दौरे पर भाजपा में असंतोष, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पर 1 करोड़ देने की घोषणा CG News: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान दो हादसे, CCTV फुटेज वायरल CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB ने पेश किया है पूरक आरोप पत्र
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home