CG News: बिलासपुर मैग्नेटो मॉल ठगी मामला: हॉलिडे पैकेज के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, ऑफिस बंद कर फरार

CG News: बिलासपुर मैग्नेटो मॉल ठगी मामला: हॉलिडे पैकेज के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, ऑफिस बंद कर फरार

CG News: बिलासपुर मैग्नेटो मॉल ठगी मामला: हॉलिडे पैकेज के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, ऑफिस बंद कर फरार

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित मैग्नेटो मॉल में गिफ्ट और हॉलिडे पैकेज के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। “क्लब्रियोंट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड” नाम की कंपनी पर लोगों से लाखों रुपये ठगने का आरोप लगा है।

कैसे फंसाए गए लोग

पीड़ितों के अनुसार, उन्हें फोन कर बताया गया कि उनका नाम कूपन में निकला है और उन्हें गिफ्ट लेने के लिए ऑफिस बुलाया गया। इसके बाद आकर्षक हॉलिडे पैकेज का लालच देकर उनसे पैसे वसूले गए।

पैसे लेने के बाद ऑफिस बंद कर फरार

कई लोगों से रकम लेने के बाद कंपनी के संचालक और कर्मचारी अचानक ऑफिस बंद कर फरार हो गए। जब पीड़ित लोग मैग्नेटो मॉल पहुंचे तो ऑफिस में ताला लटका मिला, अब तक की जांच में करीब 8 लाख 12 हजार रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है, लेकिन पीड़ितों का दावा है कि कुल ठगी 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

कई शहरों में फैला नेटवर्क

जांच में यह भी सामने आया है कि कंपनी ने बिलासपुर के अलावा रायपुर और भिलाई में भी अपने ऑफिस खोल रखे थे और वहां भी लोगों को इसी तरह झांसे में लिया गया, सिविल लाइन थाना पुलिस ने कंपनी के मुख्य संचालक समेत 16 कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, अब तक 15 से 20 लोग इस ठगी का शिकार हो चुके हैं और जैसे-जैसे शिकायतें सामने आएंगी, ठगी का आंकड़ा और बढ़ सकता है, बिलासपुर का यह ठगी मामला लोगों को फर्जी गिफ्ट और ऑफर्स से सावधान रहने की चेतावनी देता है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और जल्द बड़े खुलासे की संभावना है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट, आंधी-तूफान में कमी, लेकिन गर्मी फिर दिखाएगी तेवर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home