CG news : शासकीय भूमि के अवैध विक्रय में लिप्त पटवारी रेवती रमन सिंह निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
CG news : बिलासपुर कोटा तहसील अंतर्गत ग्राम तेन्दुआ में पदस्थ पटवारी रेवती रमन सिंह को शासकीय भूमि के अवैध रूप से विक्रय के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कोटा द्वारा की गई है।
क्या है मामला?
मिली शिकायतों के अनुसार, पटवारी रेवती रमन सिंह ने जंगल मद की खसरा नंबर 69/2 की भूमि को नियमों के विपरीत गलत तरीके से बेचने का प्रयास किया। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत उन्हें निलंबित किया गया।
निलंबन के बाद क्या हुआ?
- रेवती रमन सिंह को तहसील कार्यालय रतनपुर में अटैच किया गया है।
- निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
- तहसीलदार कोटा को निर्देशित किया गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर विभागीय जांच शुरू करने हेतु पटवारी को नोटिस जारी करें।
प्रभार सौंपा गया नए पटवारी को
मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम तेन्दुआ के हल्का नंबर 11 का अतिरिक्त प्रभार पटवारी विनय बोले को सौंपा गया है, ताकि राजस्व कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।