CG News: छत्तीसगढ़ में 795 सहायक शिक्षकों की भर्ती, 24 जुलाई से आवेदन शुरू

CG News: छत्तीसगढ़ में 795 सहायक शिक्षकों की भर्ती, 24 जुलाई से आवेदन शुरू

CG News: छत्तीसगढ़ में 795 सहायक शिक्षकों की भर्ती, 24 जुलाई से आवेदन शुरू

CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, CGSSB, ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक, LSAT-26, भर्ती परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत प्रदेश में कुल 795 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

CG Teacher Recruitment

24 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

CGSSB के जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026, शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026, रविवार, तय की गई है, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार सहायक शिक्षक, ई-संवर्ग, के कुल 795 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. जिला-वार पदों का विवरण भी जारी कर दिया गया है.

इन जिलों में सबसे ज्यादा पद

भर्ती में कई जिलों को बड़ी संख्या में पद आवंटित किए गए हैं.
• बलौदाबाजार-भाटापारा, 80 पद.
• रायपुर, 70 पद.
• महासमुंद, 65 पद.
• दुर्ग, 80 पद.
• बालोद, 50 पद.
• बेमेतरा, 70 पद.
• राजनांदगांव, 70 पद.
• कबीरधाम, 70 पद.
• जांजगीर-चांपा, 70 पद.
• मुंगेली, 70 पद.
• रायगढ़, 20 पद.
• बिलासपुर, 80 पद.

ऑनलाइन जमा होगा परीक्षा शुल्क

भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा. राज्य शासन की वर्तमान नीति के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों का आवेदन और शुल्क सफलतापूर्वक स्वीकार होगा, उन्हें शुल्क वापसी का लाभ भी दिया जाएगा.

आवेदन से पहले पढ़ें पूरा नोटिफिकेशन

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा योजना, चयन प्रक्रिया और अन्य सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें. विस्तृत जानकारी कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन में उपलब्ध है.

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

प्रदेश में लंबे समय बाद निकली इस शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है. यदि आप भी सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का 17 घंटे का प्रदर्शन खत्म, CM साय की ‘पत्थरबाज’ टिप्पणी से गरमाई राजनीति

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *