CG News: विंग कमांडर विपुल यादव सुसाइड केस: पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

CG News: विंग कमांडर विपुल यादव सुसाइड केस: पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

CG News: विंग कमांडर विपुल यादव सुसाइड केस: पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विंग कमांडर विपुल यादव सुसाइड केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला

यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। 10–11 मार्च 2026 की रात भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर विपुल यादव का शव उनके सरकारी आवास में फांसी के फंदे पर लटका मिला था, पुलिस जांच के बाद उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत FIR दर्ज की गई है।

पुलिस जांच में क्या सामने आया

पुलिस ने परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विंग कमांडर लंबे समय से मानसिक तनाव में थे और पारिवारिक विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

परिवार के गंभीर आरोप

मामले में परिजनों ने आरोप लगाया है कि विपुल यादव को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनके मामा ने भी आरोप लगाया कि परिवारिक दबाव और प्रतिबंधों के कारण वे तनाव में रहते थे, पिता डॉ. राजबहादुर यादव ने बताया कि विपुल निजी बातें साझा नहीं करते थे और लंबे समय से तनाव में थे, परिजनों के अनुसार, विपुल को परिवार से संपर्क करने में भी कठिनाई होती थी। यहां तक कि वे लंबे समय तक घर भी कम ही आते थे।

पुलिस की आधिकारिक स्थिति

तेलीबांधा थाना निरीक्षक अजय झा ने FIR दर्ज होने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक होने पर आगे की धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं, फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ की तैयारी कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामले में वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं।

यह भी पढ़ें : CG News: महतारी वंदन योजना KYC में महिलाओं की बढ़ी भीड़, नाम की स्पेलिंग को लेकर चिंता बढ़ी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.