CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी की

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी की

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी की

CG News: राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी की। 68,48,899 महिलाओं के बैंक खातों में 641.62 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। इसमें नियद नेल्लानार योजना के 7,773 गांव की महिलाएं भी शामिल हैं।

अब तक कुल भुगतान

इस योजना के तहत अब तक हितग्राहियों को कुल 16,881 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। योजना मार्च 2024 में शुरू हुई थी और हर पात्र महिला को प्रतिमाह 1,000 रुपए की सहायता राशि मिलती रही है।

राशि चेक करने का तरीका

जब पैसे खाते में ट्रांसफर होते हैं, तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आता है। अगर SMS नहीं आया है, तो लाभार्थी इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
• आधिकारिक पोर्टल: https://mahtarivandan.cgstate.gov.in
• ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ टैब पर क्लिक करें।
• रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर राशि चेक करें।
• महतारी वंदन मोबाइल ऐप से भी राशि की जानकारी ली जा सकती है।

आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान

महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही है और ग्रामीण महिलाओं की वित्तीय स्थिति मजबूत कर रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या बढ़ी, युवा पलायन की नौबत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home