CG News: व्हाट्सएप DP बदलकर कंपनी से उड़ाए 20 लाख, दुर्ग पुलिस ने राजस्थान के 6 साइबर ठग दबोचे

CG News: व्हाट्सएप DP बदलकर कंपनी से उड़ाए 20 लाख, दुर्ग पुलिस ने राजस्थान के 6 साइबर ठग दबोचे

CG News: व्हाट्सएप DP बदलकर कंपनी से उड़ाए 20 लाख, दुर्ग पुलिस ने राजस्थान के 6 साइबर ठग दबोचे

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भिलाई के सुंदर नगर निवासी यश बत्रा की कंपनी साईराम व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्रीचंद बत्रा की फोटो व्हाट्सएप डीपी पर लगाकर कंपनी के अकाउंटेंट को झांसे में लिया और कंपनी के खाते से 20 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

ठगी का नेटवर्क

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी रायपुर के होटल और गुप्त ठिकानों में रहकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। वे राजस्थान के लोगों के आधार कार्ड में स्थानीय पता अपडेट कराकर रायपुर में फर्जी बैंक खाते खुलवाते थे और उन्हीं खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर कर कमीशन बांटते थे।

कई फर्जी दस्तावेज बरामद

पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी पंकज शर्मा समेत मुरली जनागल, गोपाल सोनी, मोती सिंह, मोतीलाल शर्मा और बनवारी शर्मा को रायपुर के जयस्तंभ चौक और बूढ़ा तालाब इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 20 हजार रुपए नकद, 6 मोबाइल फोन, 10 डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, चेक बुक, पासबुक और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें : CG News: सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो समेत 10 लोगों पर FIR, नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home