CG News: राजनांदगांव की महक नरवासे का भारतीय U-19 महिला टीम में चयन, श्रीलंका दौरे के लिए बनीं उपकप्तान

CG News: राजनांदगांव की महक नरवासे का भारतीय U-19 महिला टीम में चयन, श्रीलंका दौरे के लिए बनीं उपकप्तान

CG News: राजनांदगांव की महक नरवासे का भारतीय U-19 महिला टीम में चयन, श्रीलंका दौरे के लिए बनीं उपकप्तान

CG News: छत्तीसगढ़ क्रिकेट को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राजनांदगांव की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। खास बात यह है कि उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए टीम का उपकप्तान भी नियुक्त किया गया है।

श्रीलंका में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

महक नरवासे आगामी 22 जून से श्रीलंका में आयोजित होने वाली अंडर-19 महिला टी20 सीरीज में भारतीय टीम की ओर से मैदान पर उतरेंगी। उनके चयन से पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

लगातार शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के अनुसार महक पिछले कई वर्षों से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। वह छत्तीसगढ़ की अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर महिला टीमों का हिस्सा रह चुकी हैं। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन और मेहनत का ही परिणाम है कि उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है।

नेशनल क्रिकेट अकादमी में ले रही हैं प्रशिक्षण

वर्तमान में महक बेंगलुरु स्थित National Cricket Academy में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। यहां वह राष्ट्रीय स्तर के कोचों के मार्गदर्शन में अपनी क्रिकेट प्रतिभा को और निखार रही हैं, जून माह में छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए यह दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले आयुष पांडेय का चयन इंडिया-ए पुरुष टीम में हुआ था। अब महक नरवासे के भारतीय महिला अंडर-19 टीम में चयन ने राज्य का गौरव और बढ़ा दिया है।

भारत की अंडर-19 टीम में शामिल खिलाड़ी

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की कमान भाविका अहिरे को सौंपी गई है, जबकि महक नरवासे उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी। टीम में देशभर की कई उभरती प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, महक के चयन की खबर मिलते ही राजनांदगांव और पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई। खेल प्रेमियों, कोचों और स्थानीय लोगों ने इसे राज्य की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

यह भी पढ़ें : CG News: पैरोल पर छूटा हत्यारा 21 साल तक रहा फरार, तेलंगाना से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.