CG News :काम करते वक्त नहर में डूबा JCB चालक, दो दिन बाद मिला शव

CG News :काम करते वक्त नहर में डूबा JCB चालक, दो दिन बाद मिला शव

CG News :काम करते वक्त नहर में डूबा JCB चालक, दो दिन बाद मिला शव

CG News: छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां काम करते वक्त जेसीबी चालक, जेसीबी सहित नहर में गिर गया था,जिसमें वाहन को तो निकल लिया गया था, लेकिन जेसीबी चालक तेज बहाव के कारण बह गया था,दो दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ड्राइवर का शव बरामद कर लिया गया है |

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक

दरअसल, घटना कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र की है, जहां18 सितम्बर गुरुवार की रात नहर किनारे काम करते वक्त जेसीबी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, ड्राइवर ने पहले जेसीबी को निकालने की कोशिश की, लेकिन रिवर्स लेते वक्त जेसीबी दोबारा नहर में गिर गई और ड्राइवर ने पुन: उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह खुद हीं बह गया|

दो दिन बाद मिला शव

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन ड्राइवर का कोई पता नहीं चला, अंततः दो दिन तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ड्राइवर का शव बरामद कर लिया गया है और पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है |

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home