CG News: भाजपा शीर्ष नेतृत्व करेगा छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज की समीक्षा, डिप्टी CM फॉर्मूले पर भी मंथन

CG News: भाजपा शीर्ष नेतृत्व करेगा छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज की समीक्षा, डिप्टी CM फॉर्मूले पर भी मंथन

CG News: भाजपा शीर्ष नेतृत्व करेगा छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज की समीक्षा, डिप्टी CM फॉर्मूले पर भी मंथन

CG News: भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अगले महीने दिल्ली में पार्टी शासित राज्यों के कामकाज की बड़ी समीक्षा करने जा रहा है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों का भी विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा। समीक्षा केवल प्रशासनिक कामकाज तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मंत्रिमंडल के प्रदर्शन, जनहित योजनाओं की प्रगति और संगठन व सरकार के बीच समन्वय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

दो डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर पुनर्विचार की चर्चा

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि भाजपा भविष्य में “दो डिप्टी सीएम” वाले फॉर्मूले पर पुनर्विचार कर सकती है। पार्टी के भीतर सत्ता संरचना को अधिक सरल और प्रभावी बनाने को लेकर मंथन चल रहा है। सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम नहीं बनाए जाने के बाद अब अन्य राज्यों में भी सिंगल पॉवर मॉडल पर फोकस करने की रणनीति पर चर्चा हो रही है।

कामकाज का होगा विभागवार आकलन

जानकारी के मुताबिक भाजपा नेतृत्व छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों की रिपोर्ट तैयार करवा रहा है। इसमें यह देखा जाएगा कि चुनावी वादों और योजनाओं का जमीनी असर कितना प्रभावी रहा है। समीक्षा बैठक में मंत्रियों के विभागवार प्रदर्शन का भी मूल्यांकन किया जाएगा। जिन विभागों में योजनाओं की गति धीमी या जनता में असंतोष दिखाई देगा, वहां बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

जून में हो सकता है बड़ा राजनीतिक फेरबदल

सूत्रों के अनुसार समीक्षा रिपोर्ट के बाद छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल की संभावना भी जताई जा रही है। पिछले कुछ महीनों से साय सरकार में बदलाव की चर्चाएं लगातार चल रही हैं। माना जा रहा है कि जून का महीना राज्य की राजनीति में कई बड़े बदलावों का संकेत दे सकता है।

यह भी पढ़ें : CG News: व्हाट्सएप DP बदलकर कंपनी से उड़ाए 20 लाख, दुर्ग पुलिस ने राजस्थान के 6 साइबर ठग दबोचे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.