CG News : सुशासन तिहार में युवक की अनोखी मांग, शराब की बोतलों पर CM और मंत्री की फोटो लगाने की अपील

CG News : सुशासन तिहार में युवक की अनोखी मांग, शराब की बोतलों पर CM और मंत्री की फोटो लगाने की अपील

CG News : सुशासन तिहार में युवक की अनोखी मांग, शराब की बोतलों पर CM और मंत्री की फोटो लगाने की अपील

CG News : छत्तीसगढ़ में चल रहे सुशासन तिहार 2026 के दौरान बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर पालिका में एक अनोखी मांग सामने आई है। वार्ड 12 हाई स्कूल में आयोजित समाधान शिविर में एक युवक ने शराब की बोतलों पर मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की फोटो लगाने की मांग करते हुए आवेदन सौंपा।

सरकारी योजनाओं की तरह फोटो लगाने की मांग

ग्रामीण परमेश्वर सिंह ठाकुर ने अपने आवेदन में कहा कि जिस तरह शासन की विभिन्न योजनाओं और सामग्रियों पर मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों की तस्वीरें लगाई जाती हैं, उसी तरह शराब की बोतलों पर भी उनकी फोटो लगाई जानी चाहिए।

आवेदन के बाद इलाके में चर्चा तेज

इस अनोखी मांग के सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अधिकारियों ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि इसे नियमानुसार वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाएगा। फिलहाल यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़े : CG News: भाजपा शीर्ष नेतृत्व करेगा छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज की समीक्षा, डिप्टी CM फॉर्मूले पर भी मंथन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.