CG News: कोरबा में महतारी वंदन योजना के हितग्राही घटे, KYC नहीं कराने वाली महिलाओं पर संकट

CG News: कोरबा में महतारी वंदन योजना के हितग्राही घटे, KYC नहीं कराने वाली महिलाओं पर संकट

CG News: कोरबा में महतारी वंदन योजना के हितग्राही घटे, KYC नहीं कराने वाली महिलाओं पर संकट

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है. लेकिन कोरबा जिले में योजना के लाभार्थियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह समय पर KYC, यानी पहचान सत्यापन, पूरा नहीं होना बताया जा रहा है.

हर महीने 28 करोड़ 90 लाख रुपये का भुगतान

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जाते हैं. कोरबा जिले में वर्तमान में 2 लाख 89 हजार 16 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है, जिले में हर महीने करीब 28 करोड़ 90 लाख 16 हजार रुपये महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं. वहीं सालाना भुगतान का आंकड़ा करीब 346 करोड़ रुपये तक पहुंच रहा है.

महतारी वंदन योजना से कटें जाएंगे दिवंगत महिलाओं के नाम

लगातार घट रही हितग्राहियों की संख्या

आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2024 में कोरबा जिले में 2 लाख 95 हजार 250 महिलाएं योजना का लाभ ले रही थीं. लेकिन जून 2026 तक यह संख्या घटकर 2 लाख 89 हजार 16 रह गई है, यानी करीब 6 हजार से ज्यादा हितग्राहियों की संख्या कम हुई है. आने वाले समय में यह संख्या और घटने की संभावना जताई जा रही है.

KYC नहीं कराने वालों पर लटक रही तलवार

महिला एवं बाल विकास विभाग योजना के लाभार्थियों का सत्यापन करा रहा है. पहले चरण में शिविर लगाकर KYC प्रक्रिया पूरी कराई गई थी. अब दूसरे चरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर सत्यापन का काम कर रही हैं, विभाग का कहना है कि जुलाई तक जिन हितग्राहियों का KYC पूरा नहीं होगा, उनके लाभ को लेकर अंतिम फैसला राज्य सरकार करेगी.

Cg News:महतारी वंदन योजना में फिर मिलेगा आवेदन का मौका, नई पात्र महिलाओं के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल - Opportunity To Apply Again Under Mahatari Vandan Yojana; Portal To Open Soon For

सूची से हट सकते हैं कई नाम

KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले हितग्राहियों के नाम योजना की सूची से हटाए जाने की संभावना है. वहीं दूसरी तरफ कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जो योजना में शामिल होने के लिए प्रशासन के चक्कर लगा रही हैं, इन महिलाओं का आरोप है कि पहले चरण में आवेदन के दौरान डेटा एंट्री में गलतियों के कारण उनके आवेदन निरस्त हो गए थे. अब वे दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रही हैं.

6 हजार से ज्यादा आवेदन अब भी लंबित

सुशासन तिहार, सुराज अभियान, के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की बड़ी संख्या में महिलाओं ने महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था, लेकिन महिला एवं बाल विकास विभाग के पास अभी भी 6 हजार से ज्यादा आवेदन लंबित पड़े हुए हैं. इन आवेदनों पर अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

नए आवेदन शुरू हुए तो बढ़ेगा खर्च

विभाग के अनुसार, अगस्त 2025 तक कोरबा जिले में योजना के लिए 2 लाख 95 हजार 706 आवेदन प्राप्त हुए थे और सभी पात्र महिलाओं को लाभ मिल रहा था, यदि सरकार दोबारा नए हितग्राहियों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करती है, तो योजना पर होने वाला खर्च और बढ़ सकता है. इसी वजह से फिलहाल नए नाम जोड़ने को लेकर सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है.

अब सरकार के फैसले पर नजर

महतारी वंदन योजना से जुड़ी हजारों महिलाओं की नजर अब सरकार के अगले कदम पर है. एक तरफ KYC पूरा नहीं करने वाले हितग्राहियों पर कार्रवाई का खतरा है, तो दूसरी तरफ नए आवेदक योजना में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं. आने वाले दिनों में सरकार का फैसला ही तय करेगा कि योजना का दायरा बढ़ेगा या लाभार्थियों की संख्या और कम होगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में करंट से मौतों पर हाईकोर्ट की सख्ती, बिजली कंपनी से 18 अगस्त तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *