CG News : भिलाई के गौतम नगर में सीवरेज बचाने की कीमत — जब बुलडोजर चला इंसानों के आशियानों पर

CG News : भिलाई के गौतम नगर में सीवरेज बचाने की कीमत — जब बुलडोजर चला इंसानों के आशियानों पर

CG News : भिलाई के गौतम नगर में सीवरेज बचाने की कीमत — जब बुलडोजर चला इंसानों के आशियानों पर

CG News : छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के खुर्सीपार क्षेत्र का गौतम नगर रविवार की सुबह उस वक्त जागा, जब उसकी गलियों में बुलडोज़र गरजने लगे। भारी पुलिस बल और नगर निगम की टीम के साथ वार्ड 42 में सीवरेज लाइन पर बने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। निगम की योजना पहले से तय थी, मकान तोड़ने के नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन जिस तेज़ी से यह कार्रवाई हुई, उसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।

60 घरों पर चला बुलडोज़र

करीब 60 घरों पर सबसे पहले बुलडोज़र चला। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सड़कों पर आकर अपने टूटते आशियानों को बेबस निगाहों से देखते रहे, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में विरोध की कोई गुंजाइश नहीं बची।

पार्षद विनोद सिंह के मुताबिक, इस इलाके में नाले और सीवरेज लाइन के ऊपर 250 से ज्यादा मकान अवैध रूप से बना दिए गए हैं। निगम ने पहले भी 10 से ज्यादा नोटिस दिए, मगर अतिक्रमण नहीं हटा, इसलिए मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। नगर निगम का कहना है कि इस सीवरेज लाइन के दोनों ओर 5-5 फीट खाली ज़मीन छोड़ी जाएगी ताकि बारिश के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति से बचा जा सके।

बरसात में होती थी अधिक परेशानी

गौतम नगर की यह समस्या नई नहीं है। हर साल बरसात के मौसम में सड़कें पानी में डूब जाती हैं, गंदा पानी घरों में घुस जाता है और बीमारी फैलने लगती है। हाल ही में इसी इलाके में पीलिया का प्रकोप फैला था, जिसकी वजह नालियों की जाम हालत और गंदा पानी पीने के लिए सप्लाई लाइन में मिलना बताया गया था।

निगम की योजना के मुताबिक, इस अभियान में जोन-1 से शुरुआत करते हुए 60-70 घर तोड़े गए हैं। आगे जोन-2 में 80 और जोन-3 में 70 से ज्यादा घरों पर बुलडोज़र चलेगा। यानी, करीब 200 से ज्यादा परिवारों का आशियाना अब मलबे में तब्दील हो जाएगा।
जहां निगम इसे शहर की बेहतरी और स्वच्छता का कदम बता रहा है, वहीं

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.