CG News : प्रेस क्लब में ‘गोविन्दलाल वोरा लाइब्रेरी’ का शुभारंभ आज, साहित्य और पत्रकारिता के दिग्गज होंगे शामिल

CG News : प्रेस क्लब में 'गोविन्दलाल वोरा लाइब्रेरी' का शुभारंभ आज, साहित्य और पत्रकारिता के दिग्गज होंगे शामिल

CG News : प्रेस क्लब में ‘गोविन्दलाल वोरा लाइब्रेरी’ का शुभारंभ आज, साहित्य और पत्रकारिता के दिग्गज होंगे शामिल

CG News : देश के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक स्वर्गीय गोविन्दलाल वोरा की स्मृति में आज शाम 5 बजे रायपुर प्रेस क्लब परिसर में “गोविन्दलाल वोरा लाइब्रेरी” का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। पत्रकारिता, साहित्य और समाजसेवा के प्रति उनके योगदान को चिरस्थायी रूप देने के उद्देश्य से यह लाइब्रेरी प्रेस क्लब द्वारा स्थापित की गई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नेता डॉ. चरणदास महंत द्वारा

इस विशेष अवसर पर ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध कवि और कथाकार विनोद कुमार शुक्ल समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में और मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार उमेश त्रिवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर और महासचिव डॉ. वैभव शिव पांडेय ने बताया कि यह लाइब्रेरी विशेष रूप से युवाओं को पढ़ने-लिखने और पत्रकारिता की दुनिया में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य और पूर्व अध्यक्ष रहे स्वर्गीय गोविन्दलाल वोरा ने अपने पूरे जीवन को शिक्षा, समाज और पत्रकारिता के विकास में समर्पित किया।

विरासत को जीवित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

गोविन्दलाल वोरा न सिर्फ एक बेहतरीन पत्रकार थे, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत भी रहे। उनके नाम पर समर्पित यह पुस्तकालय आज की युवा पत्रकार पीढ़ी को आदर्श पत्रकारिता और सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराता रहेगा।
यह आयोजन पत्रकारिता के मूल्यों और विरासत को जीवित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाली पीढ़ियों को शब्दों और विचारों के जरिए सशक्त और जागरूक बनाने में मदद करेगा।

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home