CG News : छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी में जमे अधिकारियों पर उठे सवाल, स्थानांतरण नीति के उल्लंघन का आरोप

CG News : छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी में जमे अधिकारियों पर उठे सवाल, स्थानांतरण नीति के उल्लंघन का आरोप

CG News : छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी में जमे अधिकारियों पर उठे सवाल, स्थानांतरण नीति के उल्लंघन का आरोप

CG News : छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों के खिलाफ यूनियन के पदाधिकारी अब सक्रिय हो गए हैं। यूनियन ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी में वर्षों से स्थानांतरण नीति का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है।

बिजली वितरण कंपनी तीन एमडी बदल चुके

यूनियन के अनुसार, जहां छोटे और मिड-लेवल अधिकारियों का दो से तीन साल के भीतर तबादला कर दिया जाता है, वहीं बड़े अधिकारी वर्षों से एक ही पद पर जमे हुए हैं। सेवानिवृत्त सेक्शन अधिकारी अविनाश जायसवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि बिजली वितरण कंपनी में अब तक तीन एमडी बदल चुके हैं, लेकिन ईडी और जीएम जैसे महत्वपूर्ण पदों पर वही अधिकारी पिछले छह वर्षों से बने हुए हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फाइनेंस विंग में छोटे अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला तो नियमित रूप से हो रहा है, लेकिन उच्च पदस्थ अधिकारियों को नियमों से छूट दी जा रही है। यह सीधे तौर पर स्थानांतरण नीति के उल्लंघन और अधिकारियों की मनमानी को दर्शाता है।

कंपनी को वित्तीय नुकसान की संभावना

जायसवाल ने यह भी कहा कि छह वर्ष पूर्व तत्कालीन एमडी केसर हक के कार्यकाल में स्थानांतरण नीति का कड़ाई से पालन किया गया था। लेकिन उनके जाने के बाद से हालात बदल गए और अब नियमों को ताक पर रखकर मनचाहे अधिकारी एक ही जगह पर टिके हुए हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेशभर में क्रय, निर्माण कार्य और जनरेशन से जुड़ी करोड़ों की फाइलों का अनुमोदन फाइनेंस विंग से बिना उचित जांच के किया जा रहा है। इससे ताई गई है।

पत्र में यह मांग भी रखी गई है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि अनियमितताओं का खुलासा हो सके और कंपनी की साख एवं आर्थिक स्थिति को सुरक्षित रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा सकें।
अब देखना यह है कि इस शिकायत पर सरकार क्या रुख अपनाती है और बिजली वितरण कंपनी में वर्षों से जमे अधिकारियों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home