CG News: होली से पहले किसानों को धान की अंतर राशि, साय कैबिनेट ने दी मंजूरी

CG News: होली से पहले किसानों को धान की अंतर राशि, साय कैबिनेट ने दी मंजूरी

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए होली से पहले धान की अंतर राशि एकमुश्त देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया।

सरकार ने तय किया है कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से देय अंतर राशि कृषक उन्नति योजना के तहत सीधे उनके खातों में जमा की जाएगी।

25 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदेश के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से कुल 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इन किसानों को लगभग 10 हजार करोड़ रुपए की अंतर राशि होली से पहले एकमुश्त जारी की जाएगी।

सरकार का कहना है कि त्योहार से पहले भुगतान होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी और किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी।

दो साल में 25 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान

पिछले दो वर्षों में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को धान मूल्य अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि दी जा चुकी है। इस वर्ष प्रस्तावित 10 हजार करोड़ रुपए के भुगतान के बाद यह कुल राशि बढ़कर करीब 35 हजार करोड़ रुपए हो जाएगी।

राज्य सरकार ने इसे किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

यह भी पढ़ें : उधारी के डेढ़ करोड़ की वसूली के लिए व्यापारी की दंडवत यात्रा, रथ पर लगाए देनदारों के फोटो

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.